
पटना: बेउर जेल के 14 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, अनंत सिंह के बैरक से मिला था मोबाइल और सिम कार्ड
AajTak
पटना में गृह विभाग ने छापेमारी के बाद बेउर जेल के 14 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. गृह विभाग ने यह भी फैसला किया है कि बिहार के विभिन्न जेल में बंद 125 कैदियों को अब दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाएगा.
बिहार के गृह विभाग ने छापेमारी के दौरान उच्च सुरक्षा वाली बेउर केंद्रीय जेल से सिम कार्ड सहित कई प्रतिबंधित सामान जब्त किए जाने के बाद जेल के 14 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य प्रशासन ने तीन जेल वार्डर सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया, जबकि एक विशेष सशस्त्र पुलिस जवान गौरी शंकर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही विभाग ने राज्य के 125 बंदियों को एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया.
राज्य प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बेउर केंद्रीय जेल के 12 कैदियों को राज्य की दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है. गया केंद्रीय जेल के 32 कैदियों, बक्सर केंद्रीय जेल के 25 कैदियों को भी राज्य की दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है. इसके अलावा, भागलपुर केंद्रीय जेल से छह, आरा जेल से 15, सारण से छह और हाजीपुर जेल से पांच कैदियों को भी राज्य की अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा है.
जेल के अंदर नियमों का खुला उल्लंघन राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार की छापेमारी के बारे में पत्रकारों से कहा कि मोकामा के विवादास्पद विधायक अनंत सिंह (राजद) के जेल प्रकोष्ठ के अंदर नियमों का खुला उल्लंघन देखा गया था. सिंह कुछ साल पहले अपने आवास से एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, हथगोले और गोला बारूद बरामद होने के बाद कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं.
कैदी को दो से अधिक सेवादार रखने की अनुमति नहीं अधिकारी ने कहा कि नौ सेवादार (परिचारक) प्रकोष्ठ के अंदर पाए गए, जबकि किसी भी कैदी को दो से अधिक सेवादार रखने की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पटना के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रशेखर सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में छापेमारी करने वाली टीम ने एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैटरी और एक कागज का टुकड़ा भी जब्त किया, जिस पर एक फोन नंबर लिखा था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






