
पटना: बदइंतजामी में मौत, अस्पताल के बचाव में उतरा बहनोई, पत्नी का करारा जवाब
AajTak
बिहार के भागलपुर की रुचि शर्मा ने हाल ही में अपने पति की मौत को अस्पतालों की लापरवाही बताया था. उन्होंने आजतक के साथ खास बातचीत में राजेश्वर अस्पताल समेत कुछ अस्पतालों की दयनीय हालात और ऑक्सीजन की किल्लत को अपने पति की मौत का जिम्मेदार बताया था. अब इस मामले में महिला के बहनोई और अस्पताल प्रशासन ने प्रतिक्रिया दी है.
बिहार के भागलपुर की रुचि शर्मा ने हाल ही में अपने पति की मौत को अस्पतालों की लापरवाही बताया था. उन्होंने आजतक के साथ खास बातचीत में राजेश्वर अस्पताल समेत कुछ अस्पतालों की दयनीय हालात और ऑक्सीजन की किल्लत को अपने पति की मौत का जिम्मेदार बताया था. अब इस मामले में महिला के बहनोई और अस्पताल प्रशासन ने प्रतिक्रिया दी है. राजेश्वर अस्पताल के मैनेजर सतेंद्र सिंह ने फेसबुक पर रिलीज किए गए एक वीडियो में कहा कि रोशन दास को 26 अप्रैल को अस्पताल लेकर आया गया था. उनकी हालत बेहद गंभीर थी. ऑक्सीजन लेवल 60-70 ही था और उन्हें तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया था. इलाज के दौरान उनके परिजनों के द्वारा किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई थी. उन्होंने आगे कहा कि हमारे अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है और हमें सरकार का पूरा सपोर्ट मिल रहा है. रोशन दास की पत्नी के आरोपों के बाद कोरोना काल में लगातार मेहनत कर रहे अस्पताल के स्टाफ का मनोबल टूटा है. रोशन दास की पत्नी के सभी आरोप बेबुनियाद हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












