
पटना टेरर मॉड्यूल में बड़ा खुलासा, चल रही थी राष्ट्रविरोधी साजिश, जानकर हो जाएंगे हैरान
AajTak
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस काम में दोहा की संस्था रास राफेल ने प्लानिंग की थी. जिसके तहत युवाओं का ब्रेनवॉश करने की प्लानिंग थी. पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई एसडीपीआई और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों चल रही जांच और कार्रवाई मामले में इस टैलेंट सर्च का खुलासा हुआ है.
बिहार के फुलवारी में टेरर मॉड्यूल के खुलासा के बाद रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इस मामले की जांच अब NIA कर रही है. जांच में ये बात सामने आई है कि टैलेंट सर्च के नाम पर युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा था. स्कूल-कॉलेजों में बच्चों और छात्रों को ब्रेनवाश कर ट्रेनिंग की योजना बनाई जा रही थी. इसी बीच, पूरे मामले का खुलासा हो गया और आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस काम में दोहा की संस्था रास राफेल ने प्लानिंग की थी. जिसके तहत युवाओं का ब्रेनवॉश करने की प्लानिंग थी. पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई एसडीपीआई और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों चल रही जांच और कार्रवाई मामले में इस टैलेंट सर्च का खुलासा हुआ है. पीएफआई से जुड़े मामलों में जो खुलासे हुए हैं. वह काफी हैरान करने वाले हैं. जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रास राफेल संस्था के पेन इंडिया मूवमेंट का मकसद काफी खतरनाक था.
इसे लेकर पैन इंडिया मूवमेंट चलाया जाना था. इसमें मुस्लिम समुदाय से जुड़े स्कूल टारगेट पर लिये जाने थे. मदरसा के अलावा जहां-जहां मुस्लिम छात्रों की बहुलता थी- वहां टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को जोड़ने की प्लानिंग की गई थी. स्कूल और कॉलेजों के मुस्लिम बच्चों को ब्रेन वॉश करने की तैयारी थी. इन बच्चों में देश और समाज विशेष के प्रति नफरत भरने की पूरी तैयारी की गई थी.
जांच एजेंसियों के अनुसार, पीएफआई के एक खतरनाक मॉड्यूल के बारे में जो जानकारी मिली है. वह कई सवाल खड़े करती है. इतना ही नहीं, संगठन की ओर से हत्या से लेकर चाकू चलाने और रॉड चलाने की ट्रेनिंग के अलावा फायर आर्म्स की ट्रेनिंग दी जाती थी. परंपरागत हथियारों की ट्रेनिंग मैदानों में दी जाती थी. जबकि फायर आर्म्स की ट्रेनिंग बंद कमरे में दी जाती थी. फायर आर्म्स की ट्रेनिंग में आर्टिफिशियल ह्यूमन एनाटॉमी के माध्यम से ट्रेनिंग देने का प्रावधान था.
ट्रेनिंग के दौरान बताया जाता था किस अंग पर चोट करने से जल्द मौत होगी. इधर, इस मामले में पटना पुलिस की एसआईटी ने झारखंड के रिटायर्ड पुलिस अफसर जलालुद्दीन और लखनऊ से गिरफ्तार किए गए पेशे से अधिवक्ता नूरुद्दीन जंगी को 48 घंटे के रिमांड पर लेने के बाद और खुलासे की उम्मीद है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








