
पटना के विपक्षी महाजुटान का उतरने लगा खुमार... बंगाल पहुंचते ही कांग्रेस पर बरसीं ममता, बताया बीजेपी की टीम
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना से बंगाल पहुंचते ही कांग्रेस पर बरसी हैं. पंचायत चुनाव में प्रचार करते हुई ममता ने कांग्रेस को बंगाल में बीजेपी की दूसरी टीम बताया है. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ महा-जोत बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यहां महा-घोंट बनाया जा रहा है.
पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद बंगाल लौंटीं ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम पर बड़ा हमला बोला है. ममता ने कांग्रेस-सीपीएम और बीजेपी को 'महा-घोंट' बताया है. सीएम ने कहा कि बीजेपी के बहकावे में न आएं. बीजेपी झूठों की पार्टी है, उस पार्टी को वोट न दें, जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी करें. वहीं कांग्रेस और सीपीएम को भी बाय-बाय करें.
ममता ने कूचबिहार में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि इन तीनों दलों ने हाथ मिलाया है. हम दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ महा-घोंट (महागठबंधन) बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां उन्होंने मेरे बारे में अपशब्द भी कहे. वे 'महा-घोंट' (बड़ी जटिलताएं) पैदा करना चाहते हैं. मैं उस महा-घोंट को तोड़ दूंगी और दिल्ली-बंगाल में केवल महा-जोत होगा.
ममता ने कांग्रेस को बंगाल में बीजेपी की ही टीम बताया है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को एक भी वोट नहीं दें. सीपीएम को वापस मत लाओ और कांग्रेस यहां बीजेपी की ही एक और टीम है, इसलिए उन्हें वोट न दें.
सुकातां मजूमदार ने दिया जवाब
वहीं ममता बनर्जी के इस बयान पर बंगाल बीजेपी चीफ सुकांता मजूमदार ने पलटवार किया है. मजूमदार ने कहा कि आप सीपीएम और कांग्रेस से मीटिंग करने के लिए पटना गए थे ताकि हम पर महा-घोंट बनाने का आरोप लगा सकें. कैमरा झूठ नहीं बोलता है. सीताराम येचुरी, आपसे क्या बोल रहे थे? मुख्यमंत्री अपने पूरे जीवन में प्रधानमंत्री नहीं बन सकती हैं और न ही उनका भतीजा पीएम बनेगा.
अधीर रंजन ने ममता को घेरा

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







