
पटना: ओवरटेक के चक्कर में स्टंटबाज बाइक सवारों ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, Video वायरल
AajTak
पटना में बाइक सवार लड़कों ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.
बिहार के पटना में बाइक सवार लड़कों को बीच सड़क पर स्टंट करना भारी पड़ गया. तेज रफ्तार बाइक सवार स्टंटबाज लड़कों ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
घटना गंगा ड्राइव-वे पर बांस घाट के पास की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लड़के बाइक पर स्टंट कर रहे हैं. तीन बाइक पर 6 लड़के बैठे हैं. तीनों तेजी से बाइक चलाते हुए आगे जा रहे हैं. तभी एक बाइक दूसरी बाइक को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने लगी. लेकिन वह सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पर बैठे महिला और पुरुष नीचे गिर गए. हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं. वहीं, बाइक सवार युवक भी टक्कर लगने से नीचे गिर गए. लेकिन उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला और पुरुष को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.
वहां मौजूद एक अन्य युवक इस स्टंट का वीडियो बना रहा था. उसी दौरान यह पूरी घटना उसके मोबाइल में कैद हो गई. स्टंटबाजों की हरकत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











