
'पक्ष-विपक्ष के बीच संविधान की कॉपी दिखाने की होड़', मायावती ने साधा NDA-INDIA ब्लॉक पर निशाना
AajTak
मायावती ने मंगलवार को कहा,'सांप्रदायिक और पूंजीवादी संविधान को कई संशोधनों के माध्यम से काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष की आंतरिक मिलीभगत की बात कर रही हूं. क्योंकि ये दोनों ही गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे हैं.'
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने NDA के साथ-साथ INDIA ब्लॉक पर भी निशाना साधा है. मायावती ने मंगलवार को कहा,'इसमें कोई शक नहीं है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद के अंदर और बाहर संविधान की प्रति दिखाने की होड़ लगी हुई है. ये सभी लोग एक ही सिक्के के दो पहलू लगते हैं और इनकी सोच भी लगभग एक जैसी लगती है. इन दोनों ने मिलकर अब इस संविधान को जातिवादी बना दिया है.
मायावती ने आगे कहा,'सांप्रदायिक और पूंजीवादी संविधान को कई संशोधनों के माध्यम से काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष की आंतरिक मिलीभगत की बात कर रही हूं. क्योंकि ये दोनों ही गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे हैं. इनसे जनता का ध्यान हटाने के लिए संविधान को जबरदस्ती बचाने का नाटक इन दोनों की आंतरिक मिलीभगत से किया जा रहा है.'
आकाश आनंद को फिर बनाया उत्तराधिकारी
बता दें कि हाल ही में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. उन्हें दोबारा बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक भी बना दिया गया है. इससे पहले आकाश को उत्तराखंड उपचुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया था. उनका नाम लिस्ट में मायावती के बाद दूसरे नंबर पर था.
समीक्षा बैठक में मौजूद थे आकाश आनंद
मायावती ने लखनऊ में बसपा के सभी प्रदेश प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें आकाश आनंद भी मौजूद थे. बैठक के दौरान आकाश आनंद ने बुआ मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भतीजे के सिर पर प्यार से हाथ रखकर दुलारा था और पीठ थपथपाई थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









