
'पंजाब AAP के सभी विधायक 18-18 घंटे करें काम', मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाह
AajTak
विधायकों के साथ बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 70 साल पीछे हैं, इसलिए हमें 18-18 घंटे काम करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमें पुराना पंजाब वापस लाना है, आप (विधायक) इधर-उधर ना देखें कि कौन है. ऊंट की तरह हमारी जनता 70 साल से वहीं खड़ी है. हमें मिलकर काम करना है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के सभी विधायकों को 18-18 घंटे काम करने की सलाह दी है. मोहाली में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की सीएम भगवंत मान के साथ आज एक मीटिंग हुई. मीटिंग में सीएम ने सभी विधायकों को ये सलाह दी. मीटिंग में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी वर्चुअली दिल्ली से जुड़े थे. भगवंत मान ने कहा कि हमें मीडिया में बहुत कुछ सुनने को मिलेगा, आंखों देखी पर ही यकीन करें, आप लोगों ने खुशी मना ली होगी, अब लोगों के बीच काम करो. भगवंत मान ने कहा कि नेल्सन मंडेला ने कहा था कि खुशियों में लोगों को आगे करो और काम के लिए आप आगे होना.
भगवंत मान ने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सुन और देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुत बड़े मार्जिन से चुने गए सभी विधायकों का स्वागत है. लोगों ने बहुत बड़ी उम्मीद से हमें चुना है, जहां हम प्रचार के लिए भी नहीं जा पाए थे, उन्होंने भी मशीन भरकर वोट दिया है. जहां समस्या है, हमें वहां भी जाना है, जिन्होंने वोट नहीं दिया हम उनके भी मुख्यमंत्री हैं. अगर आपके साइन से किसी का इलाज या पढ़ाई हो जाती है तो इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता.
बदले की भावना से हमें काम नहीं करना है: मान
भगवंत मान ने कहा कि हमें बदले की नीति नहीं रखनी, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी शिकायत देखने को मिली, ये हमारा काम नहीं है. हमें मिलकर काम करना है, आप लोगों में कई विधायक 60 से 70 हजार वोटों से जीते हैं, तकरीबन 42% वोट हमें मिला है. सभी विधायक तहसीलदार से बात करें और पूछे कि उन्हें क्या चाहिए. छोटे-छोटे कर्मचारियों से बात कीजिए. पहले होता था कि ग़लती किसी और की होती थी और सस्पेंड कोई और होता था, ये अब नहीं होगा. हमने 25 हजार नौकरियों की गारंटी दी थी, एक महीने में इश्तहार निकाल देंगे.
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के पास सिफारिश के लिए आएंगे. अगर आप सिफारिश करेंगे तो किसी और का हक मारा जाएगा, आम आदमी पार्टी इसके लिए नहीं आई है. दिल्ली में 2 रुपए गलत लेने पर मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे तो करोड़ों की गलती कैसे होने देंगे, दिल्ली में उम्मीदवारों का सर्वे करवाया जाता है, उनको पता भी नहीं होता.
मान ने कहा- आपलोगों को डरा नहीं रहा हूं, सलाह दे रहा हूं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










