
पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश, इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें मौसम पर IMD का ताजा अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 21 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार हैं.
देश में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, पूरे भारत में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कुछ राज्यों में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार हैं.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. हालांकि, 5.8 किमी पर मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय हवाओं में ऊपर की ओर बनी गर्त अब 68 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चलती है. वहीं प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण हमारे असम के मध्य भाग के ऊपर बना हुआ है. एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है. मराठवाड़ा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं मराठवाड़ा से लेकर आंतरिक कर्नाटक के दक्षिण तमिलनाडु तक चक्रवात परिसंचरण से एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में 21 अप्रैल को दिन के समय हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल को दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसर हैं, उसके बाद राजधानी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, 21 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 21 अप्रैल को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है और 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में 20 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है. 21 और 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 21 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में और 21-22 अप्रैल को कोंकण व गोवा में हल्की बारिश संभव है. वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



