
पंजाब: सुखजिंदर रंधावा की PMO से शिकायत, ‘नशों के खिलाफ’ रैली में अफसरों की मौजूदगी पर सवाल
AajTak
गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएमओ को पत्र लिखकर मोगा में आयोजित ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ रैली में पंजाब के मुख्य सचिव और DGP की मौजूदगी पर सवाल उठाए.
पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर पंजाब सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मोगा के किली चहलां में आयोजित 'नशों के खिलाफ युद्ध' रैली में पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) की उपस्थिति पर रिपोर्ट मांगी है.
रंधावा के मुताबिक सरकारी मुहिम के नाम पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह सियासी था, जिसमें अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि थे और पार्टी के झंडों के साथ राजनीतिक नारेबाजी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल सेवा अधिकारियों का ऐसी रैली में शामिल होना ऑल इंडिया सर्विसेज (आचरण) नियम, 1968 का खुला उल्लंघन है.
इस शिकायत के जरिए रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्पष्टीकरण मांगने और प्रशासनिक तटस्थता बनाए रखने के लिए जांच की मांग की है.
सियासी मंच सजाने का आरोप
सांसद रंधावा ने अपनी शिकायत में कहा कि किली चहलां की रैली को सरकारी बताया गया था, लेकिन वहां का माहौल पूरी तरह पक्षपातपूर्ण था. पार्टी के झंडे, AAP नेताओं की भागीदारी और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई राजनीतिक बयानबाजी यह साबित करती हैं कि इसे योजनाबद्ध तरीके से एक राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया. उन्होंने इसे संविधान की भावना के विपरीत और लोकतांत्रिक मूल्यों का उपहास बताया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब के एंटी-ड्रग मेगा ईवेंट्स बने राजनीतिक जोरआजमाइश के नए टूल

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









