
पंजाब में पराली जलाने पर किसानों को चालान जारी, सरकार ने लगाया 9 लाख का जुर्माना
AajTak
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, जहां 15 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 1,212 घटनाएं दर्ज की गईं. इसके साथ ही, किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में 340 रेड एंट्री की गईं और 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 7.67 लाख रुपये वसूले गए.
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में इस सीजन में कमी देखी गई है, जबकि 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक कुल पराली जलाने की 1,212 घटनाएं दर्ज की गईं. इस दौरान, सरकार ने किसानों के खिलाफ 340 चालान जारी किए और 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसमें से 7.67 लाख रुपये की वसूली की गई. मौसम में बदलाव के साथ पराली जलाने से प्रदूष की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में यह अहम है कि इन घटनाओं पर लगाम लगाई जाए.
पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए सरकार किसानों को चेतावनी भी देती रही है. पिछले साल ही सरकार ने जुर्माने के रूप में 1,88,60,500 रुपये की राशि वसूल की थी, जबकि 2,57,60,000 रुपये के जुर्माने लगाए गए थे.
यह भी पढ़ें: पराली जलाने को लेकर हरियाणा सरकार सख्त, पकड़े गए तो होगी एफआईआर
सबसे ज्यादा अमृतसर में जलाई गई पराली
पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को दी गई जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा घटनाएं अमृतसर (400), तरणतारन (261) और पटियाला (134) से दर्ज की गईं. वहीं, सबसे कम घटनाएं पठानकोट में दर्ज की गईं, जहां पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई.
पंजाब में होती है बड़ी धान की खेती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










