
पंजाब में केजरीवाल, CM चन्नी ने उड़ा दिया AAP के सबसे बड़े चुनावी वादे का 'फ्यूज'!
AajTak
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने जिस वादे के साथ पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, उससे कुछ मिलता जुलता बड़ा ऐलान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कर दिया है.
पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab election 2022) से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (charanjit singh channi) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने आम लोगों की दुखती रगों में से एक 'बिजली बिल' पर एक वादा किया था. अब बिजली बिलों पर ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











