
पंजाब में इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 8 विदेशी पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने अमृतसर के कोहाला लिंक रोड पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ विदेशी पिस्तौल बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों का संबंध पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों से था और वो भारत में हथियारों की तस्करी की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पंजाब पुलिस ने रविवार को अमृतसर में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ विदेशी निर्मित आधुनिक पिस्तौल बरामद कर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर के ब्रार गांव और कोहलता के बीच लिंक रोड पर चेकपॉइंट ऑपरेशन के दौरान तीन संदिग्धों को मोटरसाइकिल पर यात्रा करते हुए रोका गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब इनकी तलाशी ली गई तो पुलिस को इनके पास से आठ विदेशी पिस्तौल मिलीं. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोग मनावाला के रहने वाले दुध नामक मुख्य संदिग्ध के सीधे संपर्क में थे.
गौरव यादव ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के साथ सक्रिय संपर्क में थे और भारत में हथियारों की तस्करी की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
डीजीपी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए जांच जारी है. इस कार्रवाई से पंजाब पुलिस की आतंकवाद और हथियार तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का पता चलता है.
यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जा रहा है और ऐसे तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है जो देश में अशांति फैलाने की साजिश करते हैं.
पंजाब पुलिस ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और इस तरह के अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. यह कार्रवाई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







