
पंजाब: मान सरकार की नई औद्योगिक नीति... निवेश बढ़ाने और रोजगार पैदा करने पर फोकस
AajTak
पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति को राज्य में निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. नीति के तहत निवेशकों को अपनी जरूरत के अनुसार प्रोत्साहन चुनने की सुविधा दी गई है और पूंजी निवेश बढ़ाने के लिए सीधे सब्सिडी का प्रावधान किया गया है. यह नीति नए उद्योगों के साथ-साथ मौजूदा उद्योगों के विस्तार और आधुनिकीकरण पर भी लागू होगी.
पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति को राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि इस नीति के जरिए राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे.
राज्य में पिछले कुछ वर्षों से उद्योगों के पलायन, बेरोजगारी और आर्थिक सुस्ती को लेकर चिंता जताई जाती रही है. ऐसे में सरकार ने नई औद्योगिक नीति के जरिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रावधान किए हैं. इस नीति की खास बात यह है कि निवेशकों को अपनी परियोजना की जरूरत के अनुसार प्रोत्साहन चुनने की सुविधा दी गई है.
सरकार की ओर से सब्सिडी का प्रावधान
सरकार के अनुसार पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीधे सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है. यदि कोई उद्योग बड़ी पूंजी लगाकर प्लांट स्थापित करता है तो सरकार शुरुआती निवेश में आंशिक भागीदारी के जरिए जोखिम कम करने का प्रयास करेगी. इससे बड़े उद्योगों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
नई नीति केवल नए उद्योगों तक सीमित नहीं है. इसमें पहले से चल रहे उद्योगों को भी विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है. औद्योगिक शहरों लुधियाना, जालंधर, गोबिंदगढ़ और बटाला के छोटे और मध्यम उद्योगों को इससे विशेष लाभ मिलने की संभावना है.
न्यूनतम निवेश सीमा 25 करोड़ रुपये

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









