
पंजाब: प्रॉपर्टी के लालच में पिता की हत्या, पुलिस से बचने को बेटे ने रची ये साजिश
AajTak
प्रॉपर्टी के लालच में एक कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को ब्यास दरिया में फेंक दिया था.
पंजाब के तरनतारन में एक कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पिता की हत्या कर दी. खुद को बचाने के लिए आरोपी ने थाने में पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करा दी. पुलिस को मृतक के बेटे पर शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
यह मामला तरनतारन के कस्बा पट्टी के गांव धगाने का है. मृतक प्रताप सिंह के बेटे ने 10 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता 8 अप्रैल को घर से बाहर गए थे. लेकिन घर वापस नहीं लौटे, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के बेटे पर शक हुआ. पुलिस ने मृतक के बेटे और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया.
इस पर डीएसपी मनिंदरपाल सिंह का कहना है कि मृतक प्रताप सिंह के बेटे धर्मिन्दर सिंह के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या की और शव को ब्यास दरिया में फेंक दिया था. खुद को बचाने के लिए थाने झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








