
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर निकली भर्ती, 21 फरवरी से शुरू होगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
AajTak
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके खुशखबरी है. पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन शुरू हो जाने के बाद आप पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पोस्ट के लिए आवेदन 21 फरवरी से शुरू हो जाएंगे. इसके लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन शुरू हो जाने के बाद आप पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.जानें कौन कर सकता है अप्लाई? इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपके पास 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए, इसके साथ ही अगर आप एक्स सर्विसमैन हैं तो अगर आपके पास 10वीं पास की डिग्री है तो आप इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं.क्या है एज लिमिट? इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी.जानें कितनी लगेगी फीस पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले जनरल कैंडिडेट को 1150 रुपए फीस देनी होगी. एससी/ एसटी/ बीसी/ ओबीसी (केवल पंजाब राज्य के) को 650 रुपए और पंजाब के एक्स सर्विसमैन को 500 रुपए लगेंगे.कितनी मिलेगी सैलरी पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के पोस्ट पर अलग आपके सिलेक्शन हुआ तो आपको 19,900 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी.कैसे होगा सिलेक्शन इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का रिटन एग्जाम लिया जाएगा. इसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा. सबसे लास्ट में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा.किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरुरत आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो आयु प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (श्रेणी के अनुसार) निवास या पता प्रमाण मैट्रिक सर्टिफिकेट 12वीं की मार्कशीटऐसे करें आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://punjabpolice.gov.in/ पर जाएं. यहां होम पेज पर करियर पर क्लिक करें. पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. इसका बाद आपको फॉर्म से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. सबसे लास्ट में पेमेंट करने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें.
इस लिंक से चेक करें नोटिफकेशन

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










