
पंजाब निकाय चुनाव: BJP-अकाली दल साफ, कांग्रेस ने लहराया परचम, बठिंडा में टूटा 5 दशक पुराना रिकॉर्ड
AajTak
किसान आंदोलन के साये में हुए पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा दिखा है. नगर निगमों में कांग्रेस ने अकाली दल और बीजेपी को करारी मात दी है.
पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी का डंका जमकर बजा है. बुधवार को घोषित किए गए नतीजों में नगर निगम और नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा देखने को मिला. कांग्रेस पार्टी ने यहां बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली है. नगर निगमों के अलावा कांग्रेस ने अभी तक 98 म्युनसिपल काउंसिल में जीत दर्ज कर ली है. Thank you to all contestants who kept the flame of democracy bright and burning. We stand committed in working together for the development of Bathinda and ensuring a better future for our residents. pic.twitter.com/N7Y2xMahO3 इन निकाय चुनावों के नतीजे इसलिए भी खास हो जाते हैं, क्योंकि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की शुरुआत पंजाब से ही हुई थी. ऐसे में इन्हें कृषि कानूनों पर एक लिटमेस टेस्ट माना जा रहा था. अभी तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उनके मुताबिक ये स्थिति है: • बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, AAP 3, निर्दलीय 1 • मोगा नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1, AAP 4, निर्दलीय 10 • कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2 • पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, बीजेपी 11, निर्दलीय 1 • अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49, अकाली दल 1 कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि बठिंडा में भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है. ये करीब 53 साल बाद हुआ है, जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनेगा. आपको बता दें कि इससे पहले बठिंडा नगर निगम में शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









