
पंजाब निकाय चुनाव: बीजेपी के हाथ लगी मायूसी, सनी देओल के क्षेत्र में नहीं खुला खाता
AajTak
पंजाब के आठ में से कांग्रेस ने 6 नगर निगम में जबरदस्त जीत हासिल की है. बठिंडा, अबोहर, कपूरथला, होशियारपुर, फतेहगढ़ चूड़ियां में बीजेपी और आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया. अकाली दल राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. किसान आंदोलन का सियासी असर यह रहा कि बीजेपी सांसद सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका है.
पंजाब निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. किसान आंदोलन के चलते बीजेपी को पंजाब निकाय चुनाव में करारी मात खानी पड़ी है जबकि कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है. पंजाब के आठ में से कांग्रेस ने 6 नगर निगम में जबरदस्त जीत हासिल की है. बठिंडा, अबोहर, कपूरथला, होशियारपुर, फतेहगढ़ चूड़ियां में बीजेपी और आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया. अकाली दल राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. किसान आंदोलन का सियासी असर यह रहा कि बीजेपी सांसद सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका है. पंजाब निकाय चुनाव में बीजेपी सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है जबकि यहां की सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है. डेढ़ साल पहले सनी देओल ने इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को करारी मात दी थी, लेकिन निकाय चुनाव में नतीजे उल्टे आए हैं. बीजेपी की हार के पीछे असल वजह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की नाराजगी मानी जा रही है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









