
पंजाब: दुकान पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग कर हुए फरार
AajTak
गुरदासपुर के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने पूरे शहर को चौंका दिया. मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक चर्चित दुकान पर गोली चलाई और फरार हो गए. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, पर घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है.
पंजाब का गुरदासपुर शहर सोमवार की सुबह गोलियों की गूंज से दहल उठा. मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर फायरिंग कर दी. यह सनसनीखेज घटना शहर के मुख्य बाजार में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और दुकान के बाहर रुककर अचानक गोली चलाई. गनीमत रही कि गोली दुकान के शीशे पर लगी और कोई घायल नहीं हुआ. गोलीबारी के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गुरदासपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
दुकान के मालिक मदन लाल ने बताया कि वह रोज़ाना की तरह दुकान पर मौजूद थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज़ आई. जैसे ही वह बाहर आए, उन्होंने देखा कि दो युवक भागते हुए निकल गए. मदन लाल ने बताया कि युवकों ने चेहरे ढक रखे थे जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल है.
डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने बताया कि मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उनका दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इस घटना ने एक बार फिर से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस तरह से भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की गई है उससे लोग डरे हुए हैं. फिलहाल, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











