
पंजाब: जिंदा शख्स को चूहों ने नोंचा, आंखों और चेहरे को बुरी तरह काटा, सुबह मिली लाश
AajTak
पंजाब के बठिंडा में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दिहाड़ी मजदूर का शव मिला, जिसकी आंखें और चेहरे के हिस्से चूहों द्वारा कुतरे हुए पाए गए. नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी के मुताबिक इलाके में चूहों की संख्या अधिक है. बताया गया कि मजदूर काम के बाद वहीं सोता था और पिछले दो-तीन दिनों से बीमार था. पुलिस कार्रवाई के बाद सामाजिक संगठन की मदद से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया.
पंजाब के बठिंडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को कथित तौर पर चूहों ने कुतर लिया. आम तौर पर जंगली जानवरों या आवारा कुत्तों के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन यह मामला बेहद दुर्लभ और परेशान करने वाला बताया जा रहा है, जिसमें आरोप है कि चूहों ने इंसान के शव को कुतर दिया.
रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के पाटा मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. यहां एक मजदूर का शव मिला, जिसकी आंखें और चेहरे के कुछ हिस्से बुरी तरह से कुतरे हुए थे.
समाजसेवी ने बताई पूरी बात नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी, जिन्होंने शव को उठाने में मदद की, उन्होंने बताया कि मृतक की आंखों और चेहरे के हिस्से को चूहों ने खा लिया था. उन्होंने कहा कि इस इलाके में बड़ी संख्या में चूहे मौजूद हैं.
दिहाड़ी मजदूर था मृतक रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक एक दिहाड़ी मजदूर था, जो काम खत्म करने के बाद पाटा मार्केट में ही सो जाता था. उसके साथियों ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहा था.
मृतक का शव मोर्चरी भेजा गया पुलिस की कार्रवाई के बाद सामाजिक संगठन के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









