
पंजाब: जमीन-जायदाद के बंटवारे की अब ऑनलाइन दे सकेंगे अर्जी, CM मान ने लॉन्च की वेबसाइट
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की सहूलियत के लिए राजस्व विभाग की एक वेबसाइट लॉन्च की है. इस वेबसाइट के जरिए अब संपत्ति से जुड़े मामलों की हिस्सेदारी के लिए ऑनलाइन अर्जी दी जा सकती है. वेबसाइट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे एक क्रांतिकारी फैसला बताया है. जिससे पारिवारिक विभाजन को दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्व विभाग के कामकाज को डिजिटल करके राज्य के नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए बुधवार को पारिवारिक विभाजन (जमीन जायदाद की बांट) को दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए वेबसाइट लॉन्च की.
वेबसाइट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको राज्य के निवासियों की सुविधा के लिए एक क्रांतिकारी फैसला बताया, जिससे पारिवारिक विभाजन को दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट की मदद से पारिवारिक विभाजन के लिए लोगों की अर्जियां एक क्लिक करने पर आसानी से जमा हो सकेंगी. भगवंत मान ने बताया कि नागरिक इस वेबसाइट पर अपना नाम, पिता या पति का नाम, गांव का नाम, सब-तहसील/तहसील, जिला, खाता और खेवट नंबर के विवरणों समेत अर्जियां देकर अप्लाई कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदनकर्ता को जमीन के सभी हिस्सेदारों के दस्तखत वाला प्रस्तावित बांट का एक मेमोरेंडम और जमीन की बांट को दिखाता फील्ड मैप भी सौंपना होगा. भगवंत मान ने बताया कि सम्बन्धित सर्कल राजस्व अधिकारी के कार्रवाई करने के बाद यह ऑनलाइन अर्जियां कानूनगो इंचार्ज और फिर सम्बन्धित पटवारी को भेजी जाएंगी.
सीएम मान ने आगे कहा कि राजस्व रिकॉर्ड के साथ मेमोरेंडम के सभी तथ्यों को सत्यापित करने के बाद पटवारी संबंधित पक्ष को कार्यवाही के लिए निजी तौर पर उपस्थित होने और इंतकाल दर्ज करने के लिए बुलाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंतकाल दर्ज करने के बाद सम्बन्धित पटवारी इसको सत्यापित करने के लिए कानूनगो के सामने पेश करेंगे और फिर अंतिम आदेशों के लिए सम्बन्धित सीआरओ (सहायक क्लैकटर ग्रेड-2) के समक्ष पेश करेंगे.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










