
पंजाब: कब पूरा होगा पहला वादा? 300 यूनिट फ्री बिजली देने में अभी ये दिक्कतें
AajTak
पंजाब की आप सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. ये चुनौती फ्री बिजली वाले वादे को लेकर है. अभी तक पार्टी अपने इस वादे को लेकर कोई कदम नहीं उठा पाई है.
पंजाब चुनाव में प्रंचड जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी ने जनता से कई बड़े वादे किए हैं. सबसे बड़ा वादा तो उस 300 यूनिट फ्री बिजली का रहा जिसे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की पहली गारंटी बताया था. लेकिन अब इसी वादे को पूरा करना पंजाब सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है.
पंजाब में आप सरकार का पहला यू टर्न?
इसका सबसे बड़ा संकेत तो ये है कि आप सरकार की तरफ से सबसे पहले बेरोजगारी को लेकर फैसला लिया गया. सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि सरकारी दफ्तरों में 25 हजार नियुक्तियां की जाएंगी. अब इस फैसले का सबने स्वागत जरूर किया, लेकिन पार्टी के लिए ये उनके कार्यकाल का ये सबसे पहला यू टर्न साबित हुआ.
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मैं जो भी कहता हूं वो केजरीवाल की गारंटी मानकर चलिए. जैसे ही सरकार बनेगी, सबसे पहला फैसला 300 यूनिट फ्री बिजली को लेकर लिया जाएगा. बिजली के बिलों को भी माफ किया जाएगा. हां 24 घंटा बिजली मिलने में कुछ समय लग जाएगा.
अब केजरीवाल के उस वादे के बावजूद भी पंजाब सरकार ने सबसे पहले नई भर्तियों को लेकर फैसला किया और फ्री बिजली का कही कोई जिक्र भी नहीं हुआ. अब इस बारे में जब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों की वजह से इस राज्य की अर्थव्यवस्था पर बड़ा बोझ है. आने वाले बजट में हम हर गारंटी को पूरा करने वाले हैं.
विपक्ष हमलावर, चुनौतियां बड़ी

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








