
पंजाब: अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट, गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी
AajTak
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कारणों से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी किया गया है. ये सुरक्षा कार पार्किंग सिटी साइड यात्री हाल के अंदर प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले गेट पर बढ़ाई गई है.
पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी किया गया है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया गया है. ये सुरक्षा कार पार्किंग सिटी साइड यात्री हाल के अंदर प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले गेट पर बढ़ाई गई है. इसी के तहत 75 रुपये टिकट वाली दर्शक गैलरी में लोगों की एंट्री 30 जनवरी तक बंद कर दी गयी है. एयरपोर्ट के अंदर गुरुद्वारा स्तसर साहिब जाने वाले श्रदालुओं का अंदर जाना भी बंद कर दिया गया है.
26 जनवरी पर कई शहरों में आतंकी हमले का अलर्ट
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) और तमाम आतंकी संगठन भारत में हमले की फिराक में है. सुरक्षा एजेंसियों की खुफिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी पर दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमले का इनपुट मिला है. ISI ने इन हमलों को अंजाम देने के लिए दाऊद गैंग के सदस्यों की मदद ली है. एजेंसियों ने देश के बड़े शहरों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है.
G-20 समिट पर भी साइबर अटैक की साजिश
आजतक के पास मौजूद खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी ही नहीं भारत में होने वाले G-20 समिट पर भी आतंकी संगठन बड़े साइबर अटैक हमले की तैयारी में है. इसे लेकर इस्लामिक स्टेट अल कायदा की साइबर विंग साइबरस्पेस पर काफी एक्टिव भी हो चुकी है.
दिल्ली और पंजाब में IED ब्लास्ट की साजिश का अलर्ट

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









