
पंच धातु से अहमदाबाद में बना 11.5 किलो का अजयबाण, 10 जनवरी को पहुंचेगा अयोध्या, Video
AajTak
अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में पौराणिक ‘अजयबाण’ की प्रतिकृति रखी जाएगी. पांच फिट लंबे इस बाण की शक्तिपीठ अंबाजी में शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने इसी बाण से रावण का वध किया था. सोने, चांदी, तांबे, पीतल और लोहे से बने इस बाण को बनाने में पांच लाख रुपये का खर्च आया है.
श्री आरासुरी देवस्थान ट्रस्ट, अंबाजी की प्रेरणा से अहमदाबाद के जय भोले ग्रुप ने पौराणिक धर्मग्रंथों में वर्णन के अनुसार अजयबाण की प्रतिकृति का निर्माण किया है. इसे अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा. इस अजयबाण की पूजा अर्चना शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर के ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त विधि विधान से की गई है.
पौराणिक कथाओं में है अजयबाण का वर्णन
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अजयबाण के साथ शक्तिपीठ अंबाजी का अनोखा जुड़ाव पाया जाता है. त्रेतायुग में भगवान श्री राम और लक्ष्मणजी की मुलाकात जब ऋषि शृंगी से हुई, तो उन्होंने भगवान श्री राम को आद्यशक्ति मां अंबा की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने को कहा था. मां अंबा ने प्रसन्न होकर श्री राम को वरदान देते हुए आशीर्वाद के रूप में अजयबाण दिया था.
देखें वीडियो...
इसी अजयबाण से हुआ था रावण का वध
इसी अजयबाण से भगवान श्री राम ने दशानन रावण का वध किया था. अजयबाण से रावण का वध का उल्लेख माताजी की आरती में भी पाया जाता है. अजयबाण की प्रतिकृति को तैयार करने वाले जय भोले ग्रुप के फाउंडर दीपेश पटेल ने आज तक से कहा, ‘त्रेतायुग में मां अंबा ने भगवान श्री राम को अजयबाण दिया था, जिससे रावण का वध हुआ था.’

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








