
पंचकूला में बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
घटना में करीब 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भी भेजा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पंचकूला के मोरनी के नजदीक टिक्कर ताल के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें स्कूल के बच्चे सवार थे. जानकारी के अनुसार, ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकालना शुरू कर दिया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि बस टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास पलट गई और खाई में जा गिरी.
घूमने के लिए जा रहे थे मोरनी हिल्स घटना में करीब 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं, कुछ बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भी भेजा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ के सदस्य घूमने के लिए पंचकूला के मोरनी हिल्स जा रहे थे. अचानक बस के पलटने से यह गंभीर हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Input: उमंग श्योराण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










