
न EMI-न डाउनपेमेंट, टाटा 3 साल के लिए किराये पर दे रही है ये महंगी कार!
AajTak
देश की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है. टाटा की इस स्कीम के तहत आप बिना एक रुपये दिए टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के मालिक बन सकते हैं.
देश की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है. टाटा की इस स्कीम के तहत आप बिना एक रुपये दिए टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के मालिक बन सकते हैं. आप टाटा कंपनी की सब्सक्रिप्शन स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. साफ शब्दों में कहें तो कंपनी किराये पर ग्राहकों को नई नेक्सॉन दे रही है. आप टाटा की 15 लाख से ज्यादा कीमत की यह कार किराये पर लेकर चला सकते हैं. Tata Nexon EV की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि ऑन रोड प्राइस करीब 15,63,997 रुपये है. वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है. आप टाटा नेक्सॉन को सब्सक्रिप्शन पर खरीदने के लिए टाटा मोटर्स लिमिटेड के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. जिसके लिए 5,000 रुपये की टोकन मनी देनी होगी. कंपनी यह कार ग्राहक को सौंपने से पहले क्रेडिट प्रोफाइल जांचती है. क्रेडिट प्रोफाइल क्लियर होने पर टोकन मनी का पैसा रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट में जमा हो जाएगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










