
न बुलेटप्रूफ ग्लास, न हथियारों की जांच... इमरान खान की सुरक्षा में कहां-कहां हुई चूक?
AajTak
Imran Khan Attack: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को वजीराबाद में रैली के दौरान हमला हुआ. हमलावर ने उन्हें गोली मारी. ये गोली इमरान को पैर में लगी थी. फिलहाल इमरान की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस हमले के बाद इमरान आज पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग भी करने वाले हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ. उन पर ये हमला तब हुआ, जब वो वजीराबाद में सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे. इस दौरान हमलावर ने फायरिंग कर दी. गोली इमरान के पैर में लगी थी. उन्हें तुरंत लाहौर के अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
हमले के बाद इमरान खान ने कहा कि वो झुकने वाले नहीं है और पाकिस्तानियों के हक-ए-आजादी के लिए लड़ते रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अल्लाह ने उन्हें दूसरी जिंदगी बख्शी है और वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
इमरान पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने कबूल किया है कि उसका मकसद इमरान की जान लेना था. वो इमरान खान को मारना चाहता था क्योंकि वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उसने ये भी कहा कि वो अजान के वक्त गाने बजा रहे थे.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता फवाद चौधरी ने आरोप लगाया कि ये इमरान खान पर एक सुनियोजित हत्या की कोशिश थी, जिसमें वो बाल-बाल बच गए. बहरहाल, इस मामले में सुरक्षा चूक की बात भी सामने आ रही है.
कहां हुआ सिक्योरिटी लैप्स?
पाकिस्तान के अखबार DAWN ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 26 अक्टूबर को पंजाब प्रांत के आईजी ने बकायदा एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें इमरान के मार्च के दौरान फुलप्रूफ सिक्योरिटी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








