
न पब्लिक में सुट्टा मार पाएंगे, न सिगरेट का टशन दिखा पाएंगे, लगेगा जुर्माना... यहां लग गया बैन
AajTak
फ्रांस धूम्रपान पर धीरे-धीरे ही सही, लेकिन काबू पाने की कोशिश कर रहा है. अब उसने सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. फ्रांस का कहना है कि बच्चों को साफ हवा में सांस लेने का अधिकार है और इसलिए पब्लिक में सिगरेट पर बैन लगाना जरूरी है.
फ्रांस ने धूम्रपान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए इसे समुद्री किनारों, पार्कों और स्कूलों के आस-पास बैन करने की घोषणा की है. फ्रांस की स्वास्थ्य और परिवार मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने धूम्रपान बैन की जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस के सभी आउटडोर जगहों पर, जहां बच्चे आते-जाते रहते हैं, वहां धूम्रपान बैन की जा रही है. धूम्रपान पर रोक 1 जुलाई से लागू होगी.
जुलाई महीने से फ्रांस के समुद्री किनारों, पार्कों, सार्वजनकि बागों, स्कूल के बाहर आस-पास वाले इलाकों, बस स्टॉप और स्पोर्ट्स वेन्यू पर धूम्रपान करना बैन हो जाएगा. फ्रांस के स्थानीय अखबार से बात करते हुए फ्रांसीसी मंत्री ने कहा, 'जहां बच्चे होते हैं, उन जगहों से तंबाकू को बिल्कुल गायब कर देना चाहिए. जब बच्चों के साफ हवा में सांस लेने की बात आती है तो धूम्रपान की आजादी खत्म हो जानी चाहिए.'
उन्होंने कहा कि हालांकि, कैफे और बार के बाहरी इलाकों में स्मोकिंग की आजादी बनी रहेगी. बैन के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए फ्रांसीसी मंत्री ने कहा कि अगर कोई स्मोकिंग बैन के नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर 153 डॉलर (13,000 रुपये) फाइन लगाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि बैन को लागू करवाने का काम पुलिस करेगी लेकिन साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग खुद से ही इन जगहों पर धूम्रपान बैन का पालन करेंगे.
इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर नहीं कोई बैन
धूम्रपान प्रतिबंध में इलेक्ट्रिक सिगरेट पर प्रतिबंध शामिल नहीं है. वौट्रिन ने कहा कि हालांकि, वो इलेक्ट्रिक सिगरेट में निकोटिन की मात्रा को कम करने पर भी काम कर रही है.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









