
न नैनी-न ड्राइवर, तलाक के बाद बेटी को अकेले पाल रहे आमिर खान के भांजे, इमरान बोले- 7 साल से...
AajTak
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान का तलाक हो चुका है. तलाक के बाद वो लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं, मगर उन्होंने दूसरी शादी नहीं रचाई. इमरान ने अब बताया कि वो अकेले बेटी की कैसे परवरिश कर रहे हैं.
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने न' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. फिल्म तो हिट हुई मगर इमरान के करियर को उतनी तगड़ी माइलेज नहीं मिली. हालांकि, पर्सनल लाइफ को लेकर इमरान हमेशा चर्चा में रहे हैं. पत्नी अवंतिका मलिक संग उनके तलाक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक्टर ने अपने तलाक और बेटी की कस्टडी पर बात की है.
बेटी की कस्टडी के बारे में इमरान ने कही ये बात
टाइम्स ऑफ इंडिया संग लेटेस्ट इंटरव्यू में इमरान खान ने बताया कि तलाक के बाद वो एक्स वाइफ अवंतिका मलिक संग बेटी की कस्टडी शेयर करते हैं. इमरान ने कहा कि तलाक के बाद से गुरुवार से रविवार तक उनकी बेटी उनके साथ रहती है और बाकी दिनों में उनकी एक्स वाइफ के साथ रहती है.
इमरान ने ये भी खुलासा किया कि वो पिछले 7 सालों से बेटी की अकेले ही परवरिश कर रहे हैं. उन्होंने बेटी के लिए कोई नैनी नहीं रखी. इमरान खान बोले- मैं बस उन चीजों के बारे में बात कर रहा हूं, जो मेरे लिए मायने रखती हैं, या जिन्हें मैं अपने लिए कीमती मानता हूं. मेरे लिए बेटी के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा कीमती है.
इमरान खान ने क्यों नहीं रखी नैनी?
उन्होंने आगे बताया कि वो खुद अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाते हैं, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनकी जगह कोई और उनकी प्रिंसेस को स्कूल लेकर जाए या रात में उसे सुलाए. इमरान का कहना है कि वो बेटी को सिर्फ अपने साथ रखना चाहते हैं.













