
न खाना-न पानी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी... अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर
AajTak
अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के 48 मजदूर फंसे हुए हैं. तीन महीने से मजदूरी नहीं मिलने के कारण वे खाने के लिए तरस रहे हैं. वीडियो संदेश भेजकर उन्होंने भारत सरकार से घर लौटने की अपील की है.
झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. तीन महीने से मजदूरी नहीं मिलने के कारण उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी स्थिति बताई है. उन्होंने कहा, "हम यहां बहुत खराब हालत में हैं. कंपनी ने हमारी सैलरी बंद कर दी है, खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं. बस किसी तरह अपने घर लौटना चाहते हैं."
मजदूरों का कहना है कि जिस कंपनी में वे काम करते हैं, उसने पिछले तीन महीनों से उन्हें भुगतान नहीं किया है और अब उन्हें भोजन व आवास की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इन मजदूरों में हजारीबाग जिले के 19, गिरिडीह के 14 और बोकारो के 15 मजदूर शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: फर्जी BARC वैज्ञानिक की मदद करने वाला झारखंड से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब झारखंड के मजदूर विदेशों में फंसे हैं. पहले भी कई बार मजदूर लालच में विदेश गए और संकट में फंस गए.
सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि छह महीने पहले 25 अप्रैल 2025 को गिरिडीह जिले के पांच मजदूर - संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फालजीत महतो (डोंडलो पंचायत, बगोदर) और उत्तम महतो (मुंडरो)-– नाइजर, दक्षिण अफ्रीका से अगवा कर लिए गए थे, जिनका अब तक पता नहीं चल पाया. सिकंदर अली ने कहा कि सरकार को राज्य में रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए ताकि मजदूरों का पलायन रुके.
ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरों की सूची:

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









