
निजी रॉकेट से अंतरिक्ष में जा रहे जेफ बेजोस तो लगी अनोखी याचिका, वापस आने पर लगना चाहिए रोक
AajTak
बेजोस के अंतरिक्ष में जाने की घोषणा के 3 दिन बाद ये याचिकाएं लॉन्च की गईं थी. इसमें कहा गया है कि धरती पर अरबपतियों को नहीं रहना चाहिए, वे अंतरिक्ष में रह सकते हैं.
मजाक में शुरू हुई एक याचिका ने ऐसा धमाल मचाया कि अब उस याचिका पर 75 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. यह याचिका अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस को अंतरिक्ष में रखने के लिए और उन्हें वापस धरती पर नहीं आने देने के लिए लगी है. बेजोस ने 7 जून को घोषणा की थी कि वह 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे क्योंकि ब्लू ओरिजिन के नाम से जिस रॉकेट कंपनी की उन्होंने स्थापना की थी, वह अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान का संचालन करने वाली है. उनकी घोषणा ने नेटिज़न्स के बहुत सारे मीम्स और बयानों को जन्म दिया लेकिन यह याचिका अब तक की सबसे मनोरंजक चीजों में से एक है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











