
न्यू ईयर से पहले मनीष सिसोदिया को झटका, अदालत ने 19 जनवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 19 जनवरी तक बढ़ा दिया है. AAP नेता को सीबीआई ने इसी साल फरवरी में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जेल से गिरफ्तार किया था.
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े शराब घोटाले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया है. आप नेता की हिरासत पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट में उनकी हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दिया. इस दौरान कोर्ट ने आरोपी के अधिवक्ता को भी फटकार लगाई है और कहा कि आप लोग जानबूझकर सुनवाई में देरी करना चाहते हैं.
अधिवक्ता कर सकेंगे डॉक्यूमेंट की जांच: कोर्ट साथ ही अदालत ने सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की ओर से चार्जशीट के डॉक्यूमेंट्स की जांच के मिलने के लिए सीबीआई ऑफिस जाकर किए जाने के लिए कोर्ट से 15 जनवरी तक का समय दिया है.
अदालत ने कहा कि आरोपी के वकील सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक सीबीआई के दफ्तर में जाकर डॉक्यूमेंट्स की जांच कर सकते हैं. कोर्ट सीबीआई के जांच अधिकारी को यह भी आदेश दिया कि आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी डीवीडी फॉर्मेट में भी दी जाए. वहीं, सीबीआई ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चार्जशीट से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स सभी आरोपियों को दे दिए गए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होगी.
यह भी पढ़ें: 'जब संसद में घुसे थे लड़के, बीजेपी सांसदों की हवा निकल गई', जंतर-मंतर पर बोले राहुल गांधी
फरवरी में हुई थी सिसोदिया की गिरफ्तारी
आपको बता दें कि आप नेता मनीष सिसोदिया को जांच एजेंसी केंद्रीय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इसी साल फरवरी में घंटो लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके कुछ दिनों बाद ईडी ने उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने सिसोदिया पर कई बार जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











