
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर हंगामा, संदिग्ध विस्फोटक फेंकने के आरोप में 6 गिरफ्तार
AajTak
जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क स्थित आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक घटना के समय मेयर और उनका परिवार घर के अंदर मौजूद थे.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना शनिवार को एक इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई. उस समय मेयर ममदानी और उनका परिवार ग्रेसी मेंशन (न्यूयॉर्क के मेयर का आधिकारिक आवास) में मौजूद थे. वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक संदिग्ध उपकरणों को उस समय जलाकर फेंका गया जब ममदानी के घर के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारियों और उनके विरोध में जुटे लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी.
यह प्रदर्शन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के विरोध में आयोजित किया गया था और इसमें कुछ लोग जेक लैंग (दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर) से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक शुरुआत में इस घटना को मेयर ममदानी पर संभावित हमले के रूप में देखा गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसका अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं है. न्यूयॉर्क की पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे. इसके जवाब में 'Run the Nazis Out of New York City/Stand Against Hate' नाम के जवाबी प्रदर्शन में लगभग 125 लोग जुटे थे.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका को इस्लाम से सीख लेनी चाहिए...', न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की सलाह
पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोक रखा था. दोपहर करीब 12:15 बजे तनाव तब बढ़ गया जब एक प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर काउंटर-प्रोटेस्टर्स पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया. इसके कुछ देर बाद 18 वर्षीय एमिर बालाट ने कथित रूप से जलता हुआ उपकरण विरोधी पक्ष की ओर फेंक दिया. बाद में वह एक और उपकरण लेकर भागता दिखाई दिया. पुलिस ने बताया कि ममदानी के घर के बाहर फेंके गए उपकरण काले टेप से लिपटे जार थे जिनमें नट, बोल्ट और स्क्रू भरे थे.
बम निरोधक दस्ते ने इन्हें जांच के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स भी इसमें सहयोग कर रही है. पूर्व गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि न्यूयॉर्क शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए यहां कोई जगह नहीं है. मेयर जोहरान ममदानी के प्रवक्ता ने दावा किया कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन का आयोजन जेक लैंग ने किया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









