
न्यूयॉर्क मेट्रो में महिला ने धोए पैर, उड़ने लगे स्किन फ्लेक्स, वीडियो देख भड़क गए लोग
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें न्यूयॉर्क मेट्रो में बैठी एक महिला खुलेआम अपने पैरों को रगड़-रगड़कर साफ करती दिख रही है. महिला का यह अजीब एटिकेट देखकर लोग भड़क उठे और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं.कभी झगड़ा, कभी डांस, तो कभी कोई गाना गाते हुए. ऐसे नजारे अब आम हो गए हैं.लेकिन इस बार वायरल हुआ वीडियो भारत का नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ताकतवर और अमीर देश अमेरिका का है. यहां न्यूयॉर्क मेट्रो में एक पैसेंजर ने ऐसा अजीब काम कर दिया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया.
न्यूयॉर्क सिटी सबवे में सफर कर रहे यात्री उस वक्त दंग रह गए जब एक महिला ने खुलेआम अपने पैर रगड़कर साफ करना शुरू कर दिया. ऐसा लग रहा था कि न्यूयॉर्क की मेट्रो नहीं, ये उसका घर है. नतीजा उसके पैरों की डेड स्किन के टुकड़े फर्श पर बिखर गए और लोग घिन से मुंह बनाने लगे.
कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा
यह पूरा मंजर एक यात्री ने कैमरे में कैद किया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया. वीडियो में साफ दिखता है कि महिला को पता था वो रिकॉर्ड की जा रही है, लेकिन उसने जरा भी परवाह नहीं की और बेफिक्र होकर पैर साफ करती रही.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












