
न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़, लोगों में भारी आक्रोश
AajTak
न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है. अज्ञात लोगों ने इस तोड़फोड़ को अंजाम दिया है. अमेरिका में रह रहा भारतीय समुदाय इसका विरोध कर रहा है. प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया है.
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन के समीप यूनियन स्क्वायर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है. ये घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है जब कुछ अज्ञात लोगों ने कांस्य की गांधी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की. अमेरिका में रह रहा भारतीय समुदाय इस घटना से काफी आहत है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









