
न्यूड कॉल से डरिए मत… पुलिस स्टेशन पहुंचो, बदनामी के डर से ब्लैकमेल होने की जरूरत नहीं- गृह राज्यमंत्री
AajTak
न्यूड कॉल अगर आता है, तो उससे डरने की जरूरत नहीं है. सामने से चलकर पुलिस स्टेशन जाइए. अगर पुलिस स्टेशन से मदद न मिले तो मुझे कॉल कीजिए. गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सिंघवी ने यह अपील लोगों से की. उन्होंने कहा कि खुद में बदलाव करना जरुरी है. सिर्फ प्रशासन को गाली देने से बदलाव नहीं आएगा.
पिछले कुछ वक्त से मोबाइल पर न्यूड कॉल आने की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है. कई मामलों में बदनामी के डर से लोग ब्लैकमेल हो रहे हैं. न्यूड कॉल अगर आपको आता है, तो उससे डरने की जरूरत कहां है? हमें आत्महत्या करने के बारे में सोचने की जरूरत क्यों है? न्यूड कॉल को लेकर डरने की जरूरत नहीं है. यह कहना है गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी का.
वह अहमदाबाद स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज द्वारा आयोजित छठे ग्रेजुएशन दिवस के मौके पर बोल रहे थे. विद्यार्थियों को डिग्री देने पहुंचे गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने उपस्थित तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि न्यूड कॉल अगर आता है, तो उससे डरने की जरूरत नहीं है. सामने से चलकर पुलिस स्टेशन जाइए. अगर पुलिस स्टेशन से मदद न मिले तो मुझे कॉल कीजिए. मेरे कार्यालय से संपर्क करो. मेरा वादा है, आप सबको पूरी मदद मिलेगी.
हर्ष संघवी ने कहा कि किसी लड़के को उसके माता-पिता संस्कार देने से चूक गए, तो उससे किसी लड़की को डरने की जरूरत नहीं है. न चाहते आपको कोई मैसेज करे, टेंशन दें तो उसकी डिटेल शेयर करिए. हर्ष संघवी ने हर एक माता-पिता से खासकर महिलाओं से अपील करते कहा कि ऐसी कोई पीड़ित लड़की के बारे में घर या फ्लैट में बातें करना बंद करिये.
समाज में लाना होगा बदलाव अगर ये पहल होगी, तो ही भविष्य में लड़की डरे बिना बाहर निकलेगी. समाज में बदलाव लाना हो, तो ऐसी बातें करने वालों का मुंह बंद करने की जिम्मेदारी सबकी है. तभी समाज में बदलाव आएगा. सिर्फ सिस्टम को भला बुरा कहने से समाज में परिवर्तन नहीं आएगा.
ड्रग्स के यूज पर भी की बात समाज में लगातार बढ़ रहे ड्रग्स के यूज पर भी हर्ष संघवी ने अपने संबोधन में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अनेक युवाओं को ड्रग्स के सेवन करने के मामले में हम पकड़ रहे हैं. हमारे पास सारी जानकारी है, लेकिन हम युवाओं पर केस नहीं कर रहे. युवाओं का भविष्य बर्बाद न हो, ये ध्यान में रखकर हम केस करना टाल रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






