
न्यूजीलैंड टीम पर भड़के शोएब अख्तर, बाबर आजम से कहा- वर्ल्ड कप में छोड़ना नहीं
AajTak
कीवी टीम 18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर पहुंची थी. लेकिन रावलपिंडी में 17 सितंबर को होने वाले वनडे से ठीक पहले न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दौरा रद्द करने का ऐलान कर दिया.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख रमीज राजा ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में देख लेने की बात कही थी. रमीज राजा के अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट की हत्या कर दी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












