
न्यूजरूम: सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
AajTak
संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा. सांसदों के निलंबन के सवाल पर तनातनी रही. उपराष्ट्रपति के अपमान पर सत्ता पक्ष हमलावर रहा और सत्र को एक दिन पहले ही खत्म करना पड़ा गया. इधर सत्र समाप्त हुआ और उधर 2024 की चुनावी तैयारियों की शुरुआत हो गई. दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्ष ने प्रदर्शन किया. न्यूजरूम में देखें बड़ी खबरें.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











