
नौकरी नहीं तो क्या हुआ... चीन में किराए पर मिल रहे केबिन, जहां बेरोजगार लेते हैं जॉब का फील!
AajTak
अगर ऑफिस में कर्मचारी का फील चाहिए तो 30 युआन और बॉस वाला फील चाहिए तो 50 युआन प्रतिदिन के हिसाब से खर्च करने होंगे. चीन के बेरोजगार लोग रेंट देकर 'नकली नौकरी' का दिखावा क्यों कर रहे हैं? इस अनोखे चलन के पीछे क्या कहानी है? ऑफिस रेंट पर देने वाले मालिक ने बताया पूरा मामला.
नौकरी न होना आपको स्ट्रेस में डाल सकता है, लेकिन क्या हो अगर आप यह महसूस ही न करें कि आप आपके पास नौकरी नहीं है. जी हां, चीन के बेरोजगार लोग कुछ ऐसा फील कर रहे हैं वो भी पैसे खर्च करके. सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन इन दिनों चीन के लोग ऑफिस रेंट पर ले रहे हैं और वहां बैठकर खुद को बॉस जैसा महसूस करा रहे हैं. इसे "नकली काम" या "प्रिटेंड वर्क" कहा जा रहा है.
यहां बेरोजगार लोग किराए पर ऑफिस स्पेस लेकर ऐसा दिखावा करते हैं जैसे वे काम कर रहे हों. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल 30 युआन (लगभग 350 रुपये) रोजाना के खर्च पर लोग इन ऑफिस स्पेस का यूज कर रहे हैं.
इस अनोखे चलन की खास बात
उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक ऑफिस स्पेस 29.9 युआन (लगभग 350 रुपये) प्रतिदिन में किराए पर मिलता है. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस्तेमाल के साथ लंच भी शामिल है. अगर आप को बॉस जैसा फील करना है तो आपको सिर्फ 50 युआन (लगभग 590 रुपये) खर्च करने होंगे. इस रेट के ऑफिस में आप एक कुर्सी पर बैठकर "बॉस" बनने का नाटक कर सकते हैं और अपने परिवार को दिखाने के लिए फोटो खिंचवा सकते हैं.
इसकी शुरुआत क्यों हुई?
एक ऑफिस के मालिक ने कहा, "बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. मेरे पास खाली ऑफिस था, तो मैंने सोचा कि इससे बेरोजगारों को रहने और जुड़ने के लिए एक जगह मिल सकती है."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











