Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
नौकरी जाने का डर और कनाडा भेजने का लालच... नितिन फौजी ने बताया कैसे हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल

नौकरी जाने का डर और कनाडा भेजने का लालच... नितिन फौजी ने बताया कैसे हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल

AajTak
Sunday, December 10, 2023 08:21:55 AM UTC

Sukhdev Gogamedi Murder Update : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक शूटर नितिन फौजी (Nitin Fauji) ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल की. साथ ही बताया कि वो लॉरेंस गैंग से क्यों और कैसे जुड़ा. साथ ही यह भी बताया कि उसने क्यों सुखदेव की हत्या की.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) हत्याकांड के दोनों शूटर्स पुलिस की गिरफ्त में हैं. पांच दिन बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही. उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया गया. दोनों शूटर्स का भागने में साथ देने वाले उधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर रोहित राठौर और नितिन फौजी सुखदेव की हत्या करने के बाद जयपुर से होते हुए डीडवाना-सुजानगढ़-धारूहेड़ा तक पहुंचे. फिर वे आगे बस से मनाली पहुंचे. इसके बाद वापस चंडीगढ़ के सेक्टर-22 आ गए. लेकिन पुलिस की होशियारी से वे दोनों अपनी तीसरे साथी संग पकड़े गए. जब पुलिस ने 22 साल के हत्यारोपी नितिन से पूछताछ की तो वो जल्द ही टूट गया. उसने हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस को बताई.

कनाडा भेजने का दिया था नितिन को लालच

आरोपी नितिन ने पुलिस के सामने इस बात को कबूला कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा के कहने पर ही उसने सुखदेव को मारा था. उसने बताया कि नवंबर के अंत में वह रोहित गोदारा और उसके राइट हैंड वीरेंद्र चरण के सहयोगी रोनी राजपूत के संपर्क में आया था. उससे पहले वो उन्हें नहीं जानता था. उसने यह भी माना कि उसकी सुखदेव से कोई दुश्मनी नहीं थी. बस जब वो 9 नवंबर को घर से गाड़ी ठीक करवाने के लिए निकला था तो एक फर्जी चोरी के मामले में फंस गया था. उसके साथियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन वह हरियाणा पुलिस पर उस समय फायरिंग करते हुए भाग निकला था. फिर कहीं न कहीं उसके मन में यह बात बैठ गई थी कि अब उसकी नौकरी भी जाएगी और घर वाले भी उससे रिश्ता खत्म कर देंगे.

रोनी का ऑफर, लॉरेंस गैंग में एंट्री

ऐसे में जब रोनी ने उसे ऑफर दिया कि वो उसे कनाडा भेज सकता है. लेकिन इसके लिए उसे रोहित गोदारा की मदद करनी होगी. नितिन ने कहा कि वो उसकी बात में आ गया और सुखदेव की हत्या करने के प्लान में शामिल हो गया.

उधर, हरियाणा पुलिस की मानें तो नितिन का इससे पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. 10 नवंबर को महेंद्रगढ़ में नितिन ने कुलदीप राठी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रताप उर्फ गोविंद शर्मा नामक शख्स का अपहरण किया था. लेकिन समय रहते गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. साथ ही खुद गाड़ी का पीछा करके गोविंद को अपहरणकर्ताओं से छुड़वा लिया. लेकिन कुलदीप और उसके दो साथियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन नितिन उन्हें गच्चा देकर वहां से भाग गया.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'शांतिपूर्ण ढंग से मने ईद-रामनवमी', उत्तम नगर तनाव पर दिल्ली HC का पुलिस को आदेश

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

देश में LPG की सप्लाई सामान्य है: पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि LPG को लेकर चिंता है लेकिन कमी नहीं है, देश में LPG की सप्लाई सामान्य है.

कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, करने लगा घिनौनी डिमांड

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

'जवाब क्यों नहीं दे रहे?' केजरीवाल-मनीष सिसोदिया की रिहाई के खिलाफ ED की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

आबकारी मामले में बरी हुए नेताओं के खिलाफ निचली अदालत की टिप्पणियों को हटवाने के लिए ED हाई कोर्ट पहुंची है, जहां कोर्ट ने दूसरे पक्ष द्वारा जवाब न देने पर नाराजगी जताई है. अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी, जिसमें तय होगा कि ED के खिलाफ की गई टिप्पणियां रिकॉर्ड से हटेंगी या नहीं.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

एलपीजी संकट के बीच सरकार ने कॉमर्शियल कंज्यूमर्स से पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील की. वहीं, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय शेयर मार्केट में आज दोनों इंडेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए.

'ग्लोबल ड्रोन साजिश' का पर्दाफाश, NIA के एक्शन से भड़का यूक्रेन, कहा- रूस है इसके पीछे

NIA ने एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में विदेशी नागरिकों के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो भारत को ट्रांजिट हब बनाकर म्यांमार में सक्रिय हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दे रहा था. NIA के एक्शन के बाद यूक्रेन भड़क गया है.

दिल्ली में भिड़े बीजेपी-AAP कार्यकर्ता, पालम अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात के दौरान मारपीट

दिल्ली के पालम में हुए दर्दनाक हादसे के बाद शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे राजनीतिक दलों के बीच जमकर बवाल हुआ. आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से ठीक पहले BJP और 'AAP' कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई.

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला गुजरात का मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान

गुजरात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम अचानक बदल गया है. कई जिलों में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई है. अगले 48 घंटों में भी गरज के साथ बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. किसानों की चिंता बढ़ी है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

12 दिन में 7 लाख श्रद्धालुओं ने किया चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड?

चारधाम यात्रा 2026 के लिए अब तक 6.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं. केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां 2.29 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे इस साल नया रिकॉर्ड बनने की संभावना बढ़ गई है.

अंतिम सांसों के बीच पिता बनने की उम्मीद... चिकन पॉक्स के बाद ब्रेन डेड हुआ पति, स्पर्म रख सकेगी पत्नी, हाई कोर्ट ने दी इजाजत

Kerala High Court Sperm Preservation Order: केरल हाई कोर्ट ने एक 'ब्रेन डेड' शख्स के स्पर्म (शुक्राणु) को सुरक्षित रखने की अनुमति दे दी है. यह फैसला एक पत्नी के मां बनने के अधिकार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा सीजफायर, ईद से पहले कुनार प्रांत में बरसाए बम

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में भारी गोलाबारी के आरोप लग रहे हैं. उनके बीच ईद के मद्देनजर अस्थायी सीजफायर की घोषणा हुई थी, लेकिन पाक सेना ने उसका उल्लंघन किया है. इन हमलों में किसी के मारे जाने की सूचना अभी तक नहीं आई है.

देश को हर महीने चाहिए 30 LPG टैंकर... 6 होर्मुज में फंसे, कैसे होगी गैस सप्लाई?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

ईरान के सबसे बड़े तेल भंडार पर बमबारी, देखें वारदात

एक तरफ पूरी दुनिया तेल और गैस को लेकर परेशान है. वहीं, दूसरी तरफ ईरान समेत खाड़ी के देशों में तेल और गैस के भंडार में आग लगाई जा रही है. इजरायल ने फारस की खाड़ी में मौजूद इजरायल के सबसे बड़े गैस भंडार में बमबारी की है. तो पलटवार करते हुए ईरान ने खाड़ी के देशों के तेल और गैस के भंडार में आग लगा दी.

तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग को जबरन पिलाया पेशाब, पत्नी को भी किया अपमानित... पंचायत के आदेश पर दी गई अमानवीय सजा

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

ईरान ने इजरायल से ज्यादा मिसाइलें मिडल ईस्ट के देशों पर क्यों दागीं? देखें दस्तक

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

नो डिलीवरी, नो एंट्री! गुरुग्राम की सोसायटी में बकाया पर सख्ती, डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

वॉशिंगटन आर्मी बेस पर ड्रोन वाली साजिश? देखें खबरदार

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

खार्ग आइलैंड, होर्मुज और अमेरिका की फांस... क्यों दोस्तों को भी नहीं समझा पा रहे ट्रंप?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया गया है. क्यों अमेरिका को नाटो देशों से मदद मांगनी पड़ी, क्यों दुनिया के 20% तेल की सप्लाई खतरे में है और कैसे पूरी दुनिया पर पड़ सकती है महंगाई की मार? जानिए पूरी कहानी.

पुर्तगाल में बैठा हैंडलर, पाकिस्तान से आती थी सप्लाई... अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा वार, 6 गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम में बर्ड फ्लू का कहर: 20,000 से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

दिल्ली में कमर्शियल LPG की कमी से हाहाकार, रेस्टोरेंट-होटल की हालत खराब

दिल्ली में LPG सिलेंडर की किल्लत ने खाने-पीने के कारोबार की कमर तोड़ दी है. एक हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं. रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड विक्रेता तक सभी सीमित संसाधनों के साथ काम करने को मजबूर हैं. उनको अपने मेनू में भारी कटौती करनी पड़ी है.

US में ही रहते हैं लारिजानी और ईरानी पावरफुल नेताओं के 'घरवाले'... करते हैं ये काम!

ईरान के सत्ताधारी पावरफुल नेताओं के बच्चे न्यूयॉर्क से लेकर लॉस एंजिल्स तक के कॉलेजों में अमेरिकी छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं. इनमें हाल में ही मारे गए ईरान के शीर्ष मिलिट्री अफसर और संसद के पूर्व अध्यक्ष की बेटी और भतीजी भी शामिल हैं.

LPG स‍िलेंडर की कमी का असर, मुंबई से गायब हो रहा वड़ा पाव, देखें

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

वेस्ट एशिया संकट: ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से बढ़ी भारत की चिंता, PM मोदी ने की फ्रांस और ओमान से बात

वेस्ट एशिया में गैस और ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने साफ कहा है कि ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं. इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक बताया है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us