
'नोरा चाहती थी मैं जैकलीन को छोड़ दूं...' महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया लेटर आया सामने
AajTak
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की एक और चिट्ठी सामने आई है. इसमें उसने नोरा फतेही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. चिट्ठी में सुकेश ने कहा है कि मैं और जैकलीन फर्नांडीज दोनों गंभीर रिश्ते में थे. लेकिन, इस रिश्ते से नोरा फतेही जलती थी. नोरा हमेशा जैकलीन से ईर्ष्या करती थी. हमेशा जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी.
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक और सनसनीखेज दावों के साथ चिट्ठी लिखी है. सुकेश ने इस बार ये चिट्ठी नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज के बीच विवाद को लेकर लिखी है. सुकेश ने दावा किया है कि नोरा फतेही ने आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) के सामने अपना बयान बदला था. सुकेश ने ये भी कहा कि नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं. मेरे मना करने के बाद भी नोरा मुझे परेशान करती रही.
सुकेश ने चिट्ठी में आगे लिखा- जैकलीन और मैं गंभीर रिश्ते में थे. यही वजह है कि नोरा, जैकलीन से जलती थी. मुझे जैकलीन को लेकर भड़काती थी और मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी. नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं. सुकेश ने आगे लिखा है कि निक्की तम्बोली और चाहत खन्ना केवल पेशेवर सहयोगी थे और मेरे प्रोडक्शन में काम करने वाले थे.
सुकेश ने कहा कि नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसके साथ डेटिंग करना शुरू कर दूं, नोरा मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करने की कोशिश करती थी और अगर मैं उसकी कॉल का जवाब नहीं देता था तो वह मुझ पर फोन करते रहने के लिए दबाव डालती थी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









