
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मेलानिया ट्रंप को भी किया जाएगा नॉमिनेट? रिपब्लिकन प्रतिनिधि का बड़ा दावा
AajTak
यूक्रेन युद्ध में शांति प्रयासों में अपनी कथित भूमिका के लिए पूर्व फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है. फ्लोरिडा की एक रिपब्लिकन प्रतिनिधि ने ये दावा किया है.
फ्लोरिडा की रिपब्लिकन प्रतिनिधि अन्ना पॉलिना लूना ने दावा किया है कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को यूक्रेन युद्ध से जुड़े शांति प्रयासों में उनकी भूमिका के लिए 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया जा सकता है.
लूना ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ये दावा किया है. उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति प्रगति के पीछे मेलानिया एक प्रमुख कारण हो सकती हैं.
लूना का कहना है कि मेलानिया ट्रंप ने रूस के साथ अमेरिकी डायलॉग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने ये भी संकेत दिया कि मेलानिया यूक्रेन संघर्ष से संबंधित अमेरिकी मध्यस्थता प्रयासों में आगे भी शामिल हो सकती है.
मेलानिया ने पुतिन को लिखा था पत्र
इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित अलास्का में आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को मेलानिया द्वारा लिखा गया एक पत्र सौंपा था. मेलानिया के ऑफिस ने बाद में इस पत्र को मीडिया के लिए जारी किया, जिसमें उन्होंने पुतिन से युद्ध से प्रभावित बच्चों की सुरक्षा के लिए अपील की थी.
हालांकि, ये मैसेज मोटे तौर पर बच्चों के कल्याण पर केंद्रित था. लेकिन समाचार एजेंसियों ने इसमें अप्रत्यक्ष रूप से हजारों यूक्रेनी बच्चों का उल्लेख किया गया था, जिन्हें फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से कथित तौर पर रूस ले जाया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









