
'नोबल नहीं जीत पाए तो...', भारत संग बिगड़ते रिश्ते को लेकर ट्रंप पर भड़का विपक्ष, दिखाई मोदी-पुतिन की तस्वीर
AajTak
पुतिन-मोदी की कार वाली तस्वीर अमेरिका की संसद में चर्चा हुई. सांसद सिडनी कैमलेगर-डव ने दोनों की तस्वीर दिखाकर कहा कि अमेरिका की दबाव वाली नीति भारत को रूस के और करीब धकेल रही है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ़ नीति की वजह से ये दशकों बाद हुआ कि भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के बीच रिश्तों में दरार आया. अब ये बात अमेरिका को भी समझ आने लगी है.
अमेरिकी कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में ली गई सेल्फी चर्चा का केंद्र बन गई. डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलेगर-डोव ने यह तस्वीर बड़े पोस्टर के रूप में कमरे में उठाई और कहा कि यह सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि अमेरिका की वर्तमान नीति भारत को रूस के और करीब ले जा रही है.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन की दबाव वाली रणनीति भारत–अमेरिका रिलेश्न को कमजोर कर रही है. उनका कहना था कि वाशिंगटन ने हाल के महीनों में जो कदम उठाए हैं, वे “रणनीतिक भरोसे पर गहरी चोट कर रहे हैं.” उन्होंने साफ कहा कि “यह अमेरिका है, भारत नहीं, जो रिश्तों को नुकसान पहुंचा रहा है.”
डेमोक्रेट सांसद ने कहा कि यह तस्वीर हजार शब्दों के बराबर है और यह दिखाती है कि भारत और रूस के बीच व्यक्तिगत और राजनीतिक गर्मजोशी कितनी मजबूत है. उन्होंने चेतावनी दी कि “आप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं जीत सकते अगर आप अपने रणनीतिक पार्टनर को विरोधी देशों की तरफ धकेल दें.”
यह भी पढ़ें: Putin India Visit: जिस कार में साथ बैठे मोदी-पुतिन... जानें क्या हैं उस SUV की खासियत
उन्होंने अन्य सांसदों से कहा कि यह समय जागने का है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है और अमेरिका के लिए एक बेहद अहम साझेदार. अगर रिश्तों पर चोट पहुंची, तो उसका नुकसान लंबे समय तक रहेगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








