
नोएडा: ATS ने दबोचा जाली नोटों का कारोबारी, पाकिस्तान से भारत में करता था तस्करी
AajTak
पाकिस्तान से बांग्लादेश के रास्ते भारत में जाली नोट के कारोबार करने वाले शातिर को एटीएस ने दबोच लिया है. एटीएस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में ATS टीम को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस ने 50 हजार के इनामी सादर अली को दबोच लिया है. वह पिछले 10 वर्षों से भारत में जाली नोट की सप्लाई कर रहा था. टीम द्वारा सादर अली से पूछताछ की जा रही है. सादर अली को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है. दो बार जा चुका है जेल एटीएस की गिरफ्त में आया आरोपी सादर अली पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा से दो बार जेल जा चुका है. एटीएस ने मुखबिर की सूचना के बाद उसे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया. सादर अली पिछले 10 सालों से जाली नोटों की सप्लाई कर रहा था. जाली नोटों का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से बताया गया है. यानी पाकिस्तान में ये नोट छपते थे. सादर अली को पकड़ने के लिए टीम द्वारा लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था. उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









