
नोएडा में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों से मिले 14 शव, लू और हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका
AajTak
Noida News: नोएडा में अलग-अलग जगहों पर 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आशंका है कि ये सभी मौतें लू और हीट स्ट्रोक के कारण हुई हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण बताने की बात कह रहा है.
दिल्ली से सटे नोएडा में अलग-अलग जगहों पर बीते मंगलवार को 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आशंका है कि ये सभी मौतें लू और हीट स्ट्रोक के कारण हुई हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बताने की बात कह रहा है. लेकिन इन मौतों ने प्रचंड गर्मी को लेकर लोगों में दहशत पैदा कर दी है.
गौरतलब हो कि इस समय पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण लू और हीट स्ट्रोक के मामलो में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. बात नोएडा की करें तो मंगलवार (18 जून) को अलग-अलग स्थानों पर 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई. कुछ मृतकों को पुलिस और कुछ को उनके परिजन मौत होने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे थे.
इन मृतकों के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की मौत लू और हीट स्ट्रोक से हुई होगी. फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी. स्वास्थ्य विभाग मामले में नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल, इसको लेकर जिला अस्पताल की सीएमएस का बयान सामने आया है.
ये भी पढ़ें- Heatstroke: हीट स्ट्रोक के बढ़ रहे मरीज...जान लें लू लगने के लक्षण और बचने के घरेलू उपाय
मामले में नोएडा जिला अस्पताल की सीएमएस रेणु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हमारे यहां 14 ब्रॉड डेड के मामले सामने आए थे. कुछ लोगों को पुलिस लेकर आई थी और कुछ लोगों को उनके परिजन लेकर आए थे. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा. सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.
हीट स्ट्रोक क्या होता है?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








