
नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल हुए डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराधियों ने ठगे दो करोड़ रुपये
AajTak
नोएडा के रहने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ रुपये ठगी की. साइबर ठगों ने पीड़ित को बताया कि एक पार्सल ताइवान के लिए जा रहा है उस पार्सल को मुंबई कस्टम द्वारा खोला गया था जिसमे ड्रग्स और प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं.
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है, ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 31 का है. यहां रहने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ रुपये ठगी की. पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम सेक्टर 36 में मुकदमा दर्ज कराया है. साइबर क्राइम पुलिस ने ठगों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है.
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 31 में रहने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल एनके धीर को बीते 10 अगस्त को एक कॉल आया था. जिसमें साइबर ठगों ने खुद को डीएचएल कूरियर का कर्मचारी बताया था. साइबर ठगों ने पीड़ित को बताया कि एक पार्सल ताइवान के लिए जा रहा है उस पार्सल को मुंबई कस्टम द्वारा खोला गया था जिसमे ड्रग्स और प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं. इसके बाद साइबर ठगों ने बॉम्बे क्राइम पुलिस के नाम पर व्हाट्सऐप के माध्यम से एक व्यक्ति से जोड़ा. जिसने पीड़ित को इंवेस्टिगेशन के नाम पर WhatsApp वीडियो कॉल पर जोड़े रखा.
रिटायर्ड मेजर जनरल से 2 करोड़ की ठगी
एक दिन बाद बदमाशों ने डीसीपी राजपूत नाम से पीड़ित रिटायर्ड मेजर जनरल को फोन किया. पूछताछ का नाटक कर पूरे मामले को निपटारे के लिए पीड़ित से उसके बैंक, म्यूचुअल फंड और एफडी की पूरी जानकारी ली. इसके बाद आरोपियों ने 14 अगस्त को पीड़ित के एकाउंट से पूरा फंड 2 करोड़ रुपये एक दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिया. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया
एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया कि पीड़ित को WhatsApp के माध्यम से कॉल आया था जिसमें उनके नाम से ताइवान पार्सल में ड्रग्स भेजने की बात बताई और उनसे मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत की बात कही. पीड़ित से जांच के नाम पर 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा कर ठगी की. पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज के किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








