
नोएडा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराने के बाद उड़े कार के परखच्चे, 4 लोगों की मौत
AajTak
यूपी के नोएडा में दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना नोएडा के सेक्टर 24 में हुई, जिसमें एक ट्रैक्टर, कार से टकरा गया. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद कार की तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें लाल रंग की कार खस्ताहाल नजर आई.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां एक कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि हादसा रविवार देर रात हुआ.
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद कार की हालत एकदम खस्ताहाल हो गई. उसके अंदर रोटी के टुकड़े भी नजर आए.
हाल ही में नोएडा में एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने का मामला सामने आया था, जिसमें नोएडा के सेक्टर 25 में एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी थी, जिससे लड़की हवा में उड़ गई और पुल के खंभे (पिलर) पर गिर गई थी. लड़की को पिलर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस के खंभे पर उतरकर बचाई गई थी जान
लड़की को बचाया जा सके, इसके लिए घटना के बाद दो लोग पुल के खंभे पर उतर गए थे. जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 25 के पास लड़की स्कूटी से किसी काम से बाहर निकली थी. इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि लड़की हवा में उड़कर पिलर पर गिर गई और उसी में फंस गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







