
नोएडा में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो शातिर आरोपी घायल, चोरी का माल बरामद
AajTak
नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए. फिर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके कब्जे से हथियार और चोरी का माल बरामद हुआ है. पढ़े इस एनकाउंट की पूरी कहानी.
Noida Police Encounter: दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. इससे पहले पुलिस ने चेकिंगस दौरान बदमाशों को रुकने का इशारा किया था. लेकिन वे तेजी से बाइक को दूसरी तरफ गए. इसी के पुलिस ने उनका पीछा किया और ये वारदात हो गई.
मामला नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र का है. जहां 7 जनवरी 2026, बुधवार को पुलिस टीम मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे घबरा गए और बाइक मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे जंगल की ओर भागने लगे. उनकी हरकतों से पुलिस को शक हुआ और पीछा शुरू कर दिया गया.
पुलिस पर फायरिंग खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने तुरंत आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. मुठभेड़ के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने हालात को काबू में लेते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया. किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है.
बदमाशों की शिनाख्त गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मयंक शर्मा (28 वर्ष) और सिराजूद्दीन उर्फ गुड्डू (37 वर्ष) के रूप में हुई है. सिराजूद्दीन मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रह रहा था. वहीं मयंक शर्मा हापुड़ जिले का निवासी है. दोनों बदमाश लंबे समय से चोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं.
हथियार और चोरी का सामान बरामद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा थाना सूरजपुर क्षेत्र के नवादा मंदिर से दानपात्र तोड़कर चोरी किए गए 20,700 रुपये नकद भी मिले हैं. तिलपता गांव में एक घर से चोरी किया गया वनप्लस मोबाइल फोन, 2,165 रुपये नकद और एक काले रंग का बैग भी बरामद किया गया है.
चोरी की निकली बाइक बरामद सामान में ताले तोड़ने के उपकरण, दो आधार कार्ड और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक यह बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और चोरी की निकली. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इलाके में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और पुलिस से बचने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकते थे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









