
नोएडा में आधी रात पार्किंग को लेकर बवाल, दुकान में तोड़फोड़, जमकर चले लात-घूसे, VIDEO
AajTak
नोएडा के सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट में दो पक्षों में मारपीट हुई थी. मामला 19 जनवरी का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
नोएडा की सोसायटियों और बाजारों में मारपीट अब आम हो गई है. आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सेक्टर-46 स्थित मार्केट का सामने आया है. जहां कार पार्किग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. मामला 19 जनवरी का बताया जा रहा है. जिसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है.
ये मारपीट कार सवारों और दुकानदारों के बीच हुई है. बताया जा रहा है कि कार सवारों ने दुकान के सामने कार पार्क कर दी थी. आरोप है कि दुकानदार ने कार हटाने को कहा तो आरोपियों ने लोहे की रोड़ से हमला कर दिया. वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर कुर्सी और मेज फेंकते नजर आ रहे हैं.
इस मामले में नोएडा पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-46 स्थित गार्डन ग्लोरी मार्केट का है. जहां दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार व गाड़ी सवारों के बीच झगडा हुआ था. मामले के सम्बन्ध में जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









