
नोएडा में आज होगा देश का 'सबसे बड़ा धमाका', 12 सेकेंड में जमींदोज हो जाएगा करप्शन का ट्विन टावर
AajTak
नोएडा के ट्विन टावर को ढहने में अब कुछ घंटो का ही वक्त बचा है. देश में अब तक का ये संभवत: सबसे बड़ा 'धमाका' होगा. करीब 3700 किलो बारूद के इस्तेमाल से होने वाले इस धमाके में ये दो ऊंची इमारतें महज 12 सेकेंड में ही जमींदोज़ हो जाएंगी. लेकिन ये धमाका सिर्फ इन दो बिल्डिंग को नहीं गिराएगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी एक बड़ा प्रहार होगा.
नोएडा का सेक्टर-93A,आज ये जगह आजाद भारत के इतिहास की कई बड़ी घटनाओं का गवाह बनने जा रही है. आज यहां सिर्फ 32 मंजिल की दो बहुमंजिला या 103 मीटर ऊंचे ट्विन टावर को ही नहीं ढहाया जाएगा, बल्कि देश में आसमान की बुलंदियों तक पहुंचे भ्रष्टाचार को भी जमींदोज किया जाएगा. इतना ही नहीं देश में पहली बार इस तरह किसी इमारत को ढहाने की ये पहली घटना होगी, तो अगर दूसरे नजरिए से देखा जाए तो इस तरह की तकनीक हासिल करने के लिए भी ये पल साक्षी बनेगा. ट्विन टावर का डिमॉलिशन सुरक्षित हो, इसे लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है. एहतियात से जुड़े सारे प्रबंध किए हैं. वहीं धमाके के बाद उठने वाले धूल और धुंऐ के गुबार को सीमित रखने की भी कोशिश हो रही है. साथ ही अस्पतालों को भी हेल्थ इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का अलर्ट भेज दिया गया है और आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया है.
2:30 बजे धमाका, और सब ध्वस्त
नोएडा के ट्विन टावर को धमाके से जमींदोज़ करने का वक्त आज 28 अगस्त 2022 को दोपहर ढाई बजे मुकर्रर हुआ है. 12 सेकेंड में 3700 किलोग्राम बारूद इन इमारतों को ध्वस्त कर देगा. इसके लिए इमारतों में 9,640 छेद कर ये बारूद भरा गया है. सुपरटेक की एमरॉल्ड कोर्ट के ये ट्विन टावर लंबे समय से निर्माणाधीन ही हैं और अब ये कंप्लीट होने की बजाय जमींदोज़ होने जा रहे हैं.
डिमॉलिशन के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण सही तरीके से हो जाए, इसके लिए नोएडा प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है. इस नियंत्रण कक्ष में प्रशासन के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद रहेगी. अस्पतालों से सम्पर्क बनाए रखा जाएगा. इतना ही नहीं अस्पतालों को पहले ही तैयार रहने का अलर्ट जारी कर दिया गया है. धमाके की वजह से जो धूल और धुंऐ का गुबार पैदा होगा, उससे कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आने का अंदेशा है. ऐसे में सेक्टर 128 के जेपी हॉस्पिटल में 12 ICU और 8 इमरजेंसी बेड तैयार रखे गए हैं.
एंबुलेंस को तैयार रहने के लिए कहा गया है. वहीं धमाके में किसी भी तरह की अनहोनी के लिए भी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. इतना ही अस्पतालों को संडे के बावजूद पर्याप्त स्टाफ की मौजूदगी, ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है. फेलिक्स हॉस्पिटल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. ये अस्पताल डिमॉलिशन की जगह से महज 4 किमी ही दूर है. सरकारी अस्पताल GIMS में भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



