
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बीते 48 घंटे में 8 लोगों ने किया सुसाइड, सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग
AajTak
दिल्ली एनसीआर से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बीते 48 घंटे में 8 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है. हैरानी की बात ये है कि ज्यादातर मामलों में खुदकुशी का कारण तनाव बताया जा रहा है. नोएडा में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक लड़की ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी.
नोएडा में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही एक लड़की ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. मामला सेक्टर 104 का है जहां सोसाइटी की 9वीं मंजिल से एक लड़की नीचे कूद गई जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक लड़की सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल सेक्टर 104 में हैमलेट सोसाइटी में रहनेवाले राजेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 31 साल की बेटी निकिता सिंह ने नवीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई.
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी. परीक्षा में पास ना होने की वजह से वह काफी मानसिक तनाव में चल रही थी.
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में 48 घंटे में 8 लोगों ने की खुदकुशी
बता दें कि पिछले 48 घंटे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 8 से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी की है. हैरानी की बात यह है कि इसमें ज्यादातर युवा शामिल हैं.
सिलसिलेवार घटनाओं पर नजर डालें तो बरौला गांव में रहने वाली 14 साल की लड़की वंशिका कुमारी ने रविवार की रात को अपने घर पर पंखे लटकर खुदकुशी कर ली थी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







